भावनगर : पश्चिम रेलवे में गुजरात के भावनगर रेलवे मंडल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए साफ-सफाई का काम लगातार जारी है। मंडल रेल प्रबंधक मनोज गोयल के मार्गदर्शन में मंडल पर चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर बनाने का संकल्प के साथ मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्मों, कांकोर्स एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया, एफओबी, रेलवे ट्रैक, स्टेशन यार्ड एरिया, शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जा रही है।
मंडल के सभी स्टेशनों के स्टेशन परिसर को संक्रमण मुक्त, साफ सुथरा बनाये रखने के लिए नियमित साफ-सफाई का काम जारी है। प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज एरिया को साफ सुथरा और संक्रमण मुक्त रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर साफ सुथरा रखने में सहयोग करें। स्टेशन पर कचरे को निर्धारित कड़ेदान (डस्टबिन) में ही डालें, प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग बन्द करें। स्टेशन की स्वच्छता बनाये रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों में रेल प्रशासन का सहयोग करें।
भावनगर मंडल रेल प्रशासन संरक्षित, सुरक्षित एवं सुगम ट्रेन परिचालन के साथ-साथ अपने सम्माननीय रेल यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुंदर एवं सुखद अनुभूतिपरक वातावरण मुहैया कराने के प्रति निरन्तर प्रयत्नशील है।
स्वच्छता पर विशेष ध्यान, सफाई काम लगातार जारी
