गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 14 पैसे गिरा

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी करने की संभावना से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 14 पैसे गिरकर 82.47 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
वहीं, पिछले कारोबार दिवस रुपया 48 पैसे मजबूत होकर 82.33 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया छह पैसे फिसलकर 82.39 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में यह 82.49 रुपये प्रति डाॅल के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि बिकवाली से समर्थन पाकर यह 82.29 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 82.33 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 14 पैसे गिरकर 82.47 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *