गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मूर्ति विसर्जन में लापरवाही बरती, 03 पुलिस कर्मी नपे

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक ने मुण्डेरवा थाना क्षेत्र मे मूर्ति विसर्जन के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इस मामले में शनिवार को एक उपनिरीक्षक को निलंबित करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र मे मूर्ति विसर्जन के दौरान उपनिरीक्षक दिवाकर यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ तथा कांस्टेबल अभिजीत सिंह द्वारा लापरवाही बरतनेे की सूचना प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए दोनों कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *