गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एटीएम को लुटेरों ने गैस कटर से काटा

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में उच्चैन से बयाना जाने वाले रोड पर आज अलसुबह एसबीआई बैंक के एटीएम को लुटेरों ने गैस कटर से काट डाला। बदमाशों ने एटीएम मशीन में रखा कैश लूटने की कोशिश की लेकिन कैश रैक के मशीन में ही फंसे रह जाने से अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि बदमाश एटीएम से कैश लूटने में कामयाब हुए या नहीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोग जब एटीएम की तरफ गए तो उन्होंने एटीएम मशीन को कटी हालत में देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एटीएम से रुपए निकले हैं या नहीं। घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। बदमाशों ने मशीन को आगे से काटा है जिससे मशीन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से काला हो गया। बैंक के अधिकारियों के पहुंचने के बाद साफ हो पाएगा कि मशीन में कितना कैश था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *