अहमदाबाद : गुजरात में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को काले झंडे दिखाए गए हैं। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए हैं। मामला नवसारी जिले का है, जहां शनिवार को केजरीवाल इलेक्शन रैली के लिए पहुंचे थे।
केजरीवाल बोले- काले झंडे दिखाने वाले भी हमारे भाई हैं
नवसारी जिले के खुदवेल और गोलवड गांवों के बीच से आप नेताओं का काफिला गुजर रहा था, तभी भाजपा समर्थकों ने काले झंडे दिखाए। इसके बाद चिखली कस्बे स्थित नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में केजरीवाल ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने काले झंडे दिखाने वालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काले झंडे दिखाने वालों को भी मैं अपना भाई मानता हूं। मुझे भरोसा है कि एक दिन हम उनका दिल जीत लेंगे और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे।
सड़क किनारे खड़े भाजपा समर्थकों ने आप नेताओं को उस समय काले झंडे दिखाये जब उनका काफिला वहां इन जगहों से गुजर रहा था। चिखली कस्बे के राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में होने वाली रैली में हिस्सा लेने जाते समय भाजपा समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। यहां दोनों मुख्यमंत्रियों को रैली को संबोधित करना था।
केजरीवाल का दावा; भाजपा सदस्य खुद सरकार के खिलाफ हैं
रैली में सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के सदस्य खुद गुजरात सरकार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पार्टी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपनी पार्टी के साथ रहें, लेकिन आप पार्टी को ही वोट दें।
गुजरात में केजरीवाल को देख चोर-चोर नारे लगे
