गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की एक छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे आज बताया कि जिले के रामगढ़ गांव की निवासी 15 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा अपने घर से 10 अक्टूबर की सुबह सायकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन छात्रा स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजनों उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचित किया।

छात्रा का शव 23 अक्टूबर गांव से दूर एक खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को, दुष्कर्म और हत्या के आरोप की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *