गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘स्त्री 2’ में काम करेंगी श्रद्धा कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ में काम करती नजर आयेंगी। वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री ‘ में श्रद्धा कपूर ,राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने अहम भूमिका निभायी थी।
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जो कि ‘ठुमकेश्वरी’ का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं, “अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बाहुत जल्दी ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *