हैदराबाद : तेलंगाना के कुछ जिलों में विभिन्न जगहों पर एक और दो नवंबर को बिजली चमकने सहित गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य में मंगलवार और गुरुवार को विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसी तरह की स्थित राज्य में कुछ जगहों पर बुधवार को भी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 30 और 31 अक्टूबर को शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को मेडक में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मुख्य रूप से निम्न स्तर के उत्तर-पूर्वी/पूर्वी हवाएं चल रही हैं।
