गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंगा एक्सप्रेस-वे में भूमि का बैनामा कर 50 लाख हड़पे, बेटे संग किसान पर केस दर्ज

संभल : संभल में तथ्यों को छुपाकर गंगा एक्सप्रेस वे में भूमि का बैनामा कराकर करीब पचास लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग ने जांच पड़ताल में पाया कि जिस गाटा संख्या की भूमि का बैनामा कराया गया, उसमें से कुछ भूमि का बैनामा पहले ही कुछ लोगों के नाम करा दिया गया था। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किसान और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं किसान से धनराशि वसूली की तैयारी शुरु कर दी गई है।
तहसील क्षेत्र के गांव बहादुर सराय उर्फ रायपुर निवासी किसान ने पांच अप्रैल 2021 को जमीन का बैनामा गंगा एक्सप्रेस वे के लिए यूपीडा के पक्ष में कराया था। आरोप है कि किसान ने उसी गाटा संख्या 451 की कुछ भूमि का बैनामा गांव के ही लोगों के नाम 16 जनवरी 2021 को करा दिया था। राजस्व विभाग के संज्ञान में यह मामला आया तो जांच पड़ताल की गई। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर लेखपाल ज्ञानेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कहा कि किसान ने पूर्व में बेची जमीन के तथ्य को छुपाकर यूपीडा के पक्ष में बैनामा कराया। जबकि यूपीडा के विक्रय पत्र में जिक्र है कि भूमि विवादित एवं भार ग्रसित नहीं है।
विक्रेता के पूर्ण स्वामित्व में है। यह भी कहा कि किसान द्वारा यह तथ्य भी छुपाया गया कि गाटा संख्या 451 के संबंध में न्यायालय उप संचालक चकबंदी द्वारा वर्ष 2002 में ही आदेश दिया गया था। अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कराने आदेश हुआ था लेकिन अमल दरामद राजस्व अभिलेखों में नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *