गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरियाणा में अगले चुनाव में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का हुड्डा ने किया वादा

आदमपुर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि राज्य में अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आने पर 330 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। श्री हुड्डा ने आदमपुर क्षेत्र के गांव ढाणी मोहम्मदपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा, दलित वर्ग ,मजदूर ,व्यापारी ,किसान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ होते ही अनेक योजनाओं को बंद कर दिया जिसमें मुख्यता बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन ,बच्चों की छात्रवृत्ति और पीला कार्ड को बंद किया जाना प्रमुख है।

उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस के सत्तारुढ़ होने पर इन सब योजनाओं को पुनः लागू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने एक यूनिट बिजली पैदा नहीं की , जबकि बिजली के दाम बढ़ा दिए। उन्होंने दोहराया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी तथा किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदेंगे और उनको बोनस भी दिया जायेगा। सम्मेलन को पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *