शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पैराग्लाइडिंग करते वक्त एक महिला और पायलट दोनों ही गिर पड़े, जिससे दोनों घायल हो गये । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि हरीक्रुशन सेक्टर 3 पूनागाम सूरत गुजरात निवासी रीता ने पायलट के खिलाफ कुल्लू सदर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पायलट के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336, 337, 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
पर्यटक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह घूमने के लिए कुल्लू आई हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने बताया कि यहाँ पैराग्लाइडिंग पायलट शुभम के साथ गड़ानी नामक स्थान पर जैसे ही पैराग्लाइडिंग करने लगी तो उड़ान भरने के दौरान पैराग्लाइड नहीं खुल पाया। इस कारण वह और पायलट नीचे गिर गए तथा जख्मी हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि पायलट ने इस दौरान पैराग्लाइडिंग ओपन ही नहीं किया, जिस कारण यह हादसा हुआ।
