उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र स्थित होटल आगरिया हवेली के मालिक दीपक सोनी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसान इस मामले में अंश गहलोत निवासी मालदास स्ट्रीट थाना धान मंडी एवं रोहित निमावत निवासी खटीक वाडा थाना हाथीपोल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त की है।
गौरतलब है कि गत 28 अक्टूबर को हरिदास जी की मगरी निवासी होटल व्यवसायी दीपेश सोनी ने थाना अम्बामाता ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि रात करीब 10.15 बजे वह होटल के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सामने गली से दो युवक नीले रंग की स्कूटी पर आये। पीछे बैठे युवक ने नीचे उतर कर पिस्टल से होटल की तरफ फायर किया। दोबारा पिस्टल लोड करते समय एक राउंड मौके पर गिर गया। डर कर वह अंदर भाग गया और आरोपी भी स्कूटी लेकर भाग गये। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
होटल व्यवसाई पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
