भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तरूकरी कर बाडमेर ले जाया जा रहा 40 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गुलाबपुरा थाना प्रभारी गजराज चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर राजेश तिवाडी नेशनल हाईवे 48 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान रेनोल्ट स्काला कार को पुलिस ने रुकवाया। उसमें चालक सहित दो लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने खुद को बाड़मेर जिले के गोदावास निवासी रमेश विश्नोई 22 एवं उसके साथी ने खुद को गोविन्द विश्नोई 26 निवासी डोली कलां जिला बाड़मेर बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला, जिसे कार सहित बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में डोडा-चूरा बाड़मेर ले जाने की बात सामने आई है।
40 कि ग्रा डोडा चूरा बरामद, दो गिरफ्तार
