गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफीम के साथ बीएसएफ का एक इंस्पेक्टर सहित तीन लोग गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में जयपुर जिले के चौमू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात एक निरीक्षक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) अजयपाल लाम्बा ने आज बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्यवाही करते हुए चौमू थाना क्षेत्र में आरोपी एवं नार्थ वेस्ट मणिपुर में बीएसएफ में पदस्थापित निरीक्षक राजेन्द्र कुड़ी (42), आरोपी कैलाश देवंदा (40) एवं मदन बराला (49) को गिरफ्तार किया है।
श्री लांबा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक किलो अफीम, अफीम बिक्री के 70 हजार 300 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी वाहन बरामद किया गया। उन्होंने ताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अफीम राजेन्द्र कुडी असम से लाकर जयपुर एवं सीकर में बेचता है। इसके बाद हरमाड़ा थाना क्षेत्र में आरोपी राजेन्द्र के निवास की तलाशी के दौरान चार किलो 702 ग्राम अफीम एवं एक पिस्तौल, दो मैग्जीन एवं 12 कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार राजेन्द्र मूलत: सीकर जिले के खण्डेला क्षेत्र में गुमान सिंह की ढाणी इलाके की ढाणी झरियाला का निवासी है जो वर्तमान में सनसिटी सीकर रोड़ जजयपुर में परिवार सहित रहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी कैलाश हरमाड़ा क्षेत्र मं राजावास गांव की देवंदा की ढाणी का है और राजेन्द्र और कैलाश दोनों मिलकर जयपुर एवं सीकर में अफीम का कारोबार करने वाले बड़े डीलरो एवं सप्लायरों को बेचा करते थे।
उन्होंने बताया कि राजेन्द्र अफीम असम से एक लाख 20 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर अपनी कार में रखकर लाता और जयपुर और सीकर एवं आस पास के क्षेत्रों में एक लाख 80 हजार से दो लाख रुपए किलो तक बेचते थे। तीसरा आरोपी मदन चौमू का रहने वाला है और वह जयपुर शहर एवं जयपुरग्रामीण क्षेत्र में अफीम एवं डोडा पोस्त की आपूर्ति एवं बेचान का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *