गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

अगरतला : त्रिपुरा के पूर्वी अगरतला की पुलिस ने एक बेसहारा किशोरी (17) की शिकायत के आधार पर, कुमारघाट से त्रिपुरा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी परमिता साहा ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण बसफोर शहर के राजकीय रेफरल अस्पताल इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में सहायक स्टाफ के रूप में कार्यरत है। पूछताछ के दौरान, उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। रविवार को उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को विधानसभा चुनाव से बमुश्किल तीन महीने पहले, यहां दस दिनों में कई स्थानों पर दुष्कर्म की घटना सामने आयी हैं, जो शर्मिंदगी का कारण है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सरकार महिलाओं की सुरक्षा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने में कथित रूप से विफल हैं।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु हो गयी है और वह अपने रिश्तेदार के घर में रहती हैं, जहां एक लक्ष्मण नाम के रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह सिलसिला कई महीनों तक चला, जिसके बाद वह तीन महीने की गर्भवती हो गयी।
कांग्रेस विधायक सुदीप रॉयबर्मन ने कहा, “यह सरकार त्रिपुरा के लोगों को एक अच्छी नौकरी प्रदान करने में विफल रही, जिससे युवाओं का ड्रग रैकेट और कई अन्य असामाजिक गतिविधियों की ओर झुकाव हो गया है। भाजपा पार्टी का अपने कार्यकर्ताओं पर कोई नियंत्रण नहीं है, वे निर्दयी हो जाते हैं और गुंडागर्दी में शामिल हो जाते हैं। त्रिपुरा में औसतन 13 महिलाओं के साथ प्रतिदिन बलात्कार होता है और यह दर दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *