गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोरबी में पुल हादसा मामले में नौ लोगों को किया गिरफ्तार

मोरबी : गुजरात में मोरबी शहर में हुए पुल हादसा मामले में पुलिस ने सोमवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया। रेंज आईजी अशोक कुमार यादव ने आज कहा कि मोरबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए हम संवेदना व्यक्त करते हैं। कल शाम को साढ़े छह बजे हैंगिंग ब्रिज गिरा था जिसमें काफी लोगों की मौत हो गयी। इस मामले में कल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए 304, 308 और 114 धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इस सिलसिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो प्रबंधक, दो मरम्मत करने वाले कॉन्ट्रेक्टर, तीन सुरक्षा गार्ड और दो टिकट क्लर्क शामिल हैं। श्री यादव ने कहा कि हमने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का और मानवता को बचाने के लिए पूरी ताकत से अभियान चलाया है। प्रशासन की मदद करने के लिए मोरबी के लोगों को भी उन्होंने धन्यवाद दिया। इसी बीच थाना प्रभारी ने बताया कि मोरबी शहर में मच्छु नदी पर झूलता पुल टूटने से मरने वालों की संख्या अब तक बढ़कर 134 हो गयी है। गिरफ्तार किए गए नौ लोगों को कोविड जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *