गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ज्वैलर्स से 8 लाख की ठगी

सोना बताकर पीतल थमा दिया

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में एक सुनार से 8 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। दुकान पर काम करने वाले सहायक ने ही धोखाधड़ी से सुनार को 8 लाख का सोना खरीदवाने के बहाने पीतल दिला दिया। जिससे सुनार सड़क पर आ गया और उसे कर्ज चुकाने के लिए पहले अपनी दुकान बेंचनी पड़ी और अब मकान बेंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सस्ता सोना खरीदवाने के बहाने की गई ठगी
अंकित पुत्र स्व. राजेश कुमार निवासी मोहल्ला जुलाहो वाली गली कस्बा पुरकाजी ने पुलिस से शिकायत की है। अंकित का कहना है कि वह मोहल्ला नूरनगरियान निवासी एक व्यक्ति को उसने अपनी सर्राफ की दुकान पर तीन साल पहले सहायक के रूप में रखा था। बताया कि उसके सहायक ने उसे एक व्यक्ति से सस्ता सोना खरीदवाने का झांसा दिया।
जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों से उधार कर्ज कर और घर में रखी कुछ नगदी को मिलाकर 8 लाख रुपए इंतजाम किया। जो उसने अपने सहायक को देकर सोना लाने की बात कही। आरोप है कि उसके सहायक ने 8 लाख रुपये लेकर उसे सोना देने के बजाए पीतल लाकर थमा दिया। जिससे वह बर्बाद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *