थाने में आरोपी द्वारा फांसी लगा लेने मामले में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मचारी लाइन अटैच
सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना में अपहरण के मामले मे पुलिस अभिरक्षा के दौरान आरोपी युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जैसीनगर के थाना प्रभारी राकेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक बदन सिंह और प्रधान आरक्षक मुन्नालाल राज द्वारा प्रथम दृष्टया प्रदर्शित कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए एवं प्रचलित मजिस्ट्रियल जांच के दृष्टिगत उपरोक्त अधि और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक श्री नायक द्वारा रक्षित केन्द्र सागर सम्बद्ध किया गया है।
