पराली की वजह से 418 तक पहुंचा एयर क्वॉलिटी इंडेक्स, घना कोहरा छाया
नई दिल्ली। पराली जलने और गाड़ियों से हो रहे प्रदूषण की वजह से दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है। नतीजतन गुरुवार सुबह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 418 तक पहुंच गया और पूरी दिल्ली घने कोहरे की चपेट में आ गई। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, जो 200 तक सामान्य माना जाता है। 400 से ऊपर होने पर इसे बेहद गंभीर माना जाता है। लोगों ने एक बार फिर इसकी शिकायत शुरू कर दी है। कुछ लोग सरकार से स्कूल बंद करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, कुछ का कहना है कि स्कूल बंद करना इसका इलाज नहीं है।
दिल्ली में सांस लेना फिर मुश्किल
