गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रदूषण पर 10 नंबर को सुनवाई

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को रोकने से जुड़े मामलों की सुनवाई 10 नवंबर को करेगा। मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को ‘विशेष उल्लेख के दौरान’ प्रदूषण रोकने की याचिकाओं पर सुनवाई की गुहार स्वीकार करते हुए इसके लिए 10 नवंबर तारीख मुकर्रर की।
पीठ के समक्ष एक अधिवक्ता ने प्रदूषण के मुद्दे पर शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी। अधिवक्ता ने पीठ के समक्ष कहा कि प्रदूषण की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर दिल्ली में 500 तक पहुंच गया है। इतनी भयावह स्थिति राजधानी में कभी नहीं हुई। लिहाजा, प्रदूषण कम करने के लिए पड़ोसी राज्यों- पंजाब और हरियाणा- में पराली जलाने से रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश यू यू ललित ने अधिवक्ता की अर्जी स्वीकार करते हुए 10 नवंबर को सुनवाई के लिए सहमति दी।
गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश ललित आठ नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *