गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कूल में घुसकर छात्र को मारी गोली

भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोरोली गांव के सरकारी स्कूल में आज आपसी विवाद के चलते एक युवक ने स्कूल में घुसकर देशी कट्?टे से 7वीं क्लास के छात्र को गोली मार दी।
घटना में चेहरे और गर्दन पर छर्रे लगने से बुरी तरह जख्मी छात्र को गम्भीर हालत में उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। 16 वर्षिय पीड़ित छात्र रामहरि सिंह के पर्चा बयान के मुताबिक वह क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान गांव का युवक सचिन अवैध देशी कट्टा लेकर स्कूल में पहुंच गया। जहां आरोपी सचिन ने कट्टे से फायरिंग कर दी।
फायरिंग के बाद गोली के छर्रे उसके चेहरे और गर्दन पर लगे। मामले को लेकर सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि गोली मारने के आरोपी सचिन का भाई सत्येंद्र स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता था। पीड़ित स्टूडेंट रामहरि और सत्येंद्र में दोस्ती थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि गोली सत्येंद्र ने ही मारी है लेकिन पीड़ित ने पर्चा बयान में सचिन का नाम लिया है।
स्कूल में मौजूद स्टाफ और छात्र का कहना है कि गोली बाथरूम के पास मारी गई जबकि पीड़ित ने पर्चा बयान में बताया कि वह क्लास में पढ़ रहा था। थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि पर्चा बयान में छात्र ने झगड़े का कोई कारण नहीं बताया। छात्र के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश की कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *