जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिसा राज्य में नक्सली जनताना सरकार में प्रमुख एक नक्सली ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि बस्तर पुलिस के अभियान से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर पिछले 2 दशक से सक्रिय माओवादी पाण्डु मडकामी के द्वारा शुकवार को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं 80वीं वाहिनीं बटालियन सीआरपीएफ नरेन्द्र कुमार सिंह के समक्ष स्वेच्छा पूर्वक आत्मसमर्पण किया।
ज्ञात हो कि आत्मसर्मिपत माओवादी पाण्डु / गांजा मडकामी जो करीब 20 वर्ष से माओवादियों के बहकावे में आकर माओवादी संगठन जिसमें जनमिलिशिया सदस्य, कांगेर वेली एरिया कमेटी एवं चांदामेटा जनताना सरकार के प्रमुख के पद पर रहते हुए शासन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।
इनामी नक्सली ने किया समर्पण
