कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सड़क किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कोंडागांव में शहर के बीच स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कल रात्रि आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास में साइकिल और कपड़े की दुकान भी थी। आग की लपटें इन दुकानों तक भी पहुंच गई। इस हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। शहर के लोग भी आग बुझाने प्रशासन का साथ दिये।
दुकान संचालक ने बताया कि रात लगभग 10 बजे के आसपास शार्ट सर्किट हुआ और धीरे-धीरे आग की लपटें बेकाबू हो गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। इसके साथ ही दुकान के पीछे स्थित घर तक आग की लपटें पहुंच गई। घर में 15 लोग मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर पर 4 घरेलू सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिन्हें भी हटा दिया गया। आग ज्यादा न फैल जाए इसलिए समय रहते हुए सभी शहरवासी मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी।
पुलिस का कहना है कि इस हादसे में कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। परिवार के लोग सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि देर रात तक लोग और फायर ब्रिगेड के टीमें आग बुझाने में लगी रहीं, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी आग
