मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलामÓ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आयेंगे। लाइका प्रोडक्शंस निर्मित लाल सलाम में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में होंगे। ट्विटर पर लाइका प्रोडक्शंस ने यह घोषणा करते हुए कहा, लाल सलाम सभी के लिए! हमें अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही हैं, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत एक स्पेशल अपीयरेंस में हैं! ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और विष्णु अभिनीत विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं। संगीत ए.आर. रहमान का है।
