गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी : छह आईएएस का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। इनमें बांदा सहित चार जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीती देर रात जारी हुए तबादला आदेश में बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उनकी जगह बदायूं की जिलाधिकारी दीपा रंजन को बांदा का जिलाधिकारी तैनात किया गया है। इनके अलावा कुशीनगर केे जिलाधिकारी एस राजालिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी और हािाररस के जिलाधिकारी रमेेश रंजन को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अर्चना वर्मा को हाथरस का जिलाधिकारी तैनात किया गया है। विशेष सििचव (उच्च शिक्षा) मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *