गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माफिया मुख्तार अंसारी का एमएलए बेटा अब्बास गिरफ्तार

ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी
प्रयागराज/लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को श्वष्ठ ने प्रयागराज की एमपी/एमएलएकोर्ट में पेश किया। अब्बास का पेशी से पहले स्वरूप रानी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। ईडी ने कोर्ट में अब्बास अंसारी की 14 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी। शुक्रवार की रात में ईडी की टीम ने अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था।
उधर, अब्बास अंसारी के वकील की तरफ से कोर्ट में यह मांग की गई है कि अब्बास अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई जाए और अब्बास अंसारी की पूछताछ वकील के सामने हो। अब्बास की गिरफ्तारी ईडी ने 12 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार रात लगभग पौने बारह बजे की।
इससे पहले ईडी ने उन्हें पिता मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केस में बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार सुबह प्रयागराज ऑफिस में बुलाया था। जानकारी के मुताबिक, अब्बास से करीब 900 सवाल पूछे गए, इसमें से उन्होंने कई सवालों का जवाब नहीं दिया। ईडी ने अब्बास अंसारी से दो राउंड में पूछताछ की थी।
पिछले महीने जारी हुआ था लुकआउट नोटिस
मुख्तार पर दर्ज मनी लांड्रिंग मामले की जांच में जुटी ईडी ने पिछले महीने ही अब्बास के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी। इसके तहत उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। इससे पहले उसकी मां अफ्शा अंसारी के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।
बेटे, ससुर, साले सहित 3 को भेजा नोटिस
बीते अगस्त में ही ईडी ने मुख्तार अंसारी से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान करोड़ों के लेने-देन का पता चला था। ईडी ने इस मामले में मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी, ससुर जमशेद रजा, साले अतीफ रजा और लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर शादाब को नोटिस भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *