गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में 6 व 7 नवंबर को बर्फबारी

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के घाटी इलाके में रविवार और सोमवार को बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने शनिवार को यह भविष्यवाणी की। मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में अधिकांश जगहों पर शनिवार को कोहरा रहेगा और ऊंचे इलाकों में शाम से ही बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने दो दिनों यानि सोमवार तक ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के श्रीनगर में केंद्र ने कहा,जम्मू-कश्मीर के अधिकतर स्थानों (ऊंचे स्थानों) पर मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर के समतल क्षेत्रों खासतौर पर दक्षिण में 6-7 नवंबर को 2-3 इंच बर्फबारी होने का अनुमान है। ऊंचे इलाकों में 2-3 फुट तक भारी बर्फबारी हो सकती है। अनुमान के 75 प्रतिशत तक सही हो सकते हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि बर्फबारी और कम तापमान से यातायात में 6-7 नवंबर के बीच खासतौर पर जोजिला, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंथान टॉप और मुगल सड़क पर अस्थायी रुकावट पैदा हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने बागवानों को आगाह किया कि बर्फबारी से बागों को नुकसान हो सकता है और इसने लोगों को यात्रा शुरू करने से पहले राजमार्ग की स्थिति की जांच करने की भी सलाह दी है।
मौसम विभाग ने कहा, यात्रा शुरू करने से पहले असुविधाओं को टालने के लिए यातायात पुलिस से सड़क की स्थिति जान लें। किसानों को खेती और बागवानी उत्पादों की कटाई करने की सलाह दी गयी है जिन्हें बर्फबारी और कम तापमान से नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *