गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

15 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त

गुवाहाटी : असम पुलिस ने गुवाहाटी के सोनापुर इलाके में शनिवार को याबा टैबलेट की एक बड़ी खेप जब्त की जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एक वाहन को सोनापुर के पास नजीराखत टोल गेट पर रोका गया। जांच में पुलिस को वाहन में छुपाई हुयी 60,000 याबा टैबलेट मिली। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उसकी पहचान मणिपुर के थौबल जिले के निवासी मोहम्मद अजमल खान नाम के रूप में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *