गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करेंट की चपेट में आने महिला की मौत

सोनभद्र : स्थानीय चौकी क्षेत्र पीएनबी बैंक के पास शुक्रवार की रात्रि एक घर में करेंट की चपेट में आने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महिला 36 वर्षीय प्रिती पत्नी कमल पाण्डेय निवासी डाला, अपने घर पर पूजन के लिए विद्युत झालर लगा रही थी कि अचानक करेंट लग गया। करेंट लगते ही महिला बीस फीट नीचे घर के दूसरी तरफ पेड से टकराते हुए दुसरे के घर के सीट पर जा गिरी।

महिला की चिखने व गिरने की आवाज सुनकर घर समेत आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन में महिला को निजी अस्पताल ले जाया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुचते ही चिकित्सकों ने वाहन पर महिला की जांच पड़ताल करके मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *