गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदमाशों ने लूटी बाइक, दो घायल

बलरामपुर : कोतवाली देहात क्षेत्र लुचुइया व विथरिया परसपुर गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बाइक सवारों पर हमलावरों ने लोहे के राड से हमला कर बाइक छीन ले गए। दूसरी घटना हार्ड वेयर कारोबारी के साथ हुई। यहां पर भी कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। थाना देहात की पुलिस बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज के बजाए अभी तक तहरीर का इंतजार कर रही है। इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।

थाना देहात क्षेत्र के लुचुइया स्थित पुल के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर बैठे जमुनहा गांव निवासी गौरव मिश्र पर पीछे से लोहे की राड से हमला कर दिया। हमला होते ही गौरव सड़क पर गिर गए। जिसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इसके बाद बदमाशों ने बिथरिया परसपुर निवासी भवानी प्रसाद मिश्र पर लोहे की राड से हमला किया। स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से बदमाश उनकी बाइक ले जाने में असफल हो गए।

भवानी प्रसाद के सिर में गहरा घाव हो गया है। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें गोण्डा रेफर किया गया है। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब जमुनहा निवासी गौरव मिश्र अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते लुचुइया पुल के पास पीछे से आ रहे पल्सर बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। बदहवाश होकर गौरव जमीन पर गिर गया। जिसके बाद बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बीच रतनपुर निवासी भवानी प्रसाद मिश्र जो जुआथान चौराहे पर निर्माण सामग्री का करोबार करते हैं। वह नौ बजे के करीब घर लौट रहे थे। भवानी प्रसाद पर विथरिया पसरपुर गांव के पास पल्सर बाइक सवार तीनों बदमाशों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण भवानी घायल हो गए। शोच मचने पर स्थानीय ग्रामीण व राहगीर इक हो गए।

ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर बदमाश फरार हो गए। दोनों घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *