गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

नैनीताल : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ में सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से आज मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को गरुड़ से बैजनाथ आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार सिटी बाजार के पास एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राजेंद्र सिंह (42) की मौत हो गई जबकि उसका साथी मोहन चंद्र (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहन चंद को सीएससी बैजनाथ में उपचार के बाद बागेश्वर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *