गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली सरकार बन गई है घोटाला सरकार

मीठापुर वार्ड में घर-घर जाकर किया सम्पर्क
लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को भाजपा के घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत बदरपुर क्षेत्र के मीठापुर वार्ड के लोगों से मुलाकात की। मीठापुर के लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और नगर निगम चुनावों में भाजपा के समर्थन का वादा किया।

बिधूड़ी ने लोगों को बताया कि एक तरफ मोदी जी की सरकार दिल्ली के हर वर्ग के लिए काम कर रही है तो दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। मोदी जी ने हर बेघर को घर देने के संकल्प के तहत हाल ही में कालकाजी के झुग्गविासियों पक्के फ्लैट की चाबी सौंपी है। दिल्ली में प्रदूषण लोगों की जान के लिए आफत बना हुआ है। यह स्थिति तो तब है जब मोदी जी की सरकार ने ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरियल वे बनाकर ट्रकों की एंट्री दिल्ली में रोकी है। सबसे बड़ा ईको पार्क और 12 डायवरसिटी पार्क बनाकर दिल्ली को लाइफलाइन दी जा रही है। धौला कुआं, नरेला और वसंत कुंज के फ्लाई ओवर भी दिल्ली को सुगमता देने के साथ-साथ जाम और प्रदूषण से राहत देते हैं। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार प्रदूषण रोकने के लिए जमीन पर कोई काम करने की बजाय सिर्फ प्रचार में ही प्रदूषण कम करने के वादे करती रही। पंजाब से आने वाली पराली को रोकने के लिए एक तिनका भी टेढ़ा नहीं किया गया।

बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। अब तो ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने खुलेआम आरोप लगा दिया है कि केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के साथ उससे मुलाकात की थी और कैलाश गहलोत के फार्म हाउस में उससे 50 करोड़ रुपए लिए गए थे। केजरीवाल ने इस आरोप का खंडन नहीं किया है। शराब घोटाला, स्कूल कमरों का घोटाला, डीटीसी बसों में खरीद का घोटाला और जल बोर्ड घोटाला पहले ही सामने आ चुका है। दिल्ली की जनता अब इस घोटाला सरकार को और बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

जनता ने भी बिधूड़ी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त उत्साह दिखाया और मोदी जी के जिन्दाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *