गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

7 सीटों पर उपचुनाव, 4 भाजपा जीती

बिहार में आरजेडी, तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को एक-एक सीट
नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इनमें से चार सीट भाजपा ने जीती हैं। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ है।
वहीं, बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई हैं। तेलंगाना में टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी जीती है। सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें 2-2 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का कब्जा था। वहीं, तीन सीटों पर भाजपा, शिवसेना और आरजेडी ने जीत दर्ज की थी।

  1. यूपी के गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा ने बचाई
    यूपी में लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34 हजार 298 वोटों से हरा दिया। जीत के अंतर के मामले में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पिछले चुनाव में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29 हजार 294 वोटों से हराया था।
  2. हरियाणा की आदमपुर सीट भाजपा ने कांग्रेस से छिनी
    हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को 16 हजार 606 वोटों से जीत मिली है। भव्य पूर्व ष्टरू भजनलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो चुनाव लड़े। पिछली बार उनके पिता कुलदीप बिश्नोई यहां से जीते थे। हालांकि कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
  3. बिहार में आरजेडी और भाजपा को 1-1 सीट मिली
    बिहार की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में महागठबंधन और भाजपा की लड़ाई बराबरी पर रही। मोकामा सीट जहां भाजपा ने जीती, वहीं गोपालगंज सीट भाजपा के खाते में गई। मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने आरजेडी की सोनम देवी को 16 हजार 707 वोटों से हराया है। वहीं गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को 2183 वोट से हरा दिया।
  4. मुंबई के अंधेरी पूर्व में उद्धव गुट की कैंडिडेट जीतीं
    अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना-उद्धव गुट की ऋतुजा लटके जीत गई हैं। लटके के खिलाफ सिर्फ एक निर्दलीय प्रत्याशी ही मैदान में था। लटके को कांग्रेस और एनसीपी ने अपना समर्थन दिया था। भाजपा ने बिजनेसमैन मुरजी पटेल को कैंडिडेट बनाया था। नामांकन दाखिल करने के 4 दिन बाद भाजपा ने अपने कैंडिडेट का नामांकन पीछे ले लिया। भाजपा ने कहा कि वो एक विधवा के सामने चुनाव लड़कर महाराष्ट्र की संस्कृति को बदनाम नहीं करना चाहते हैं।
  5. तेलंगाना के मुनूगोड़े में टीआरएस ने भाजपा को हराया
    तेलंगाना में मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर हुए कड़े मुकाबले में टीआरएस ने भाजपा को हरा दिया। टीआरएस के पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी को यहां करीब 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया। कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद यहां चुनाव हुए थे। वहीं कांग्रेस से पलवई श्रावंथी मैदान में थे।
  6. ओडिशा के धामनगर सीट पर भाजपा जीती
    ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी का निधन होने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने यहां से दिवंगत विधायक बिष्णु चरण सेठी के बेटे सूर्यवंशी सूरज को अपना कैंडिडेट बनाया। वहीं, भाजपा ने यहां अबंती दास को अपना कैंडिडेट बनाया था।
    सबसे ज्यादा 77.55 प्रतिशत वोटिंग तेलंगाना में
    सबसे ज्यादा 77.55 प्रतिशत वोटिंग तेलंगाना की मुनूगोड़े विधानसभा सीट पर दर्ज की गई। इसके बाद 75.25 प्रतिशत मतदान हरियाणा की आदमपुर सीट पर हुआ था। वहीं, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट के लिए सबसे कम 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *