गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंकाई नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने अपने क्षेत्रीय जल में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनके दो मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया है।
तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनाथपुरम जिला के रामेश्वरम के रहने वाले मछुआरों को शनिवार की रात उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में मछली पकड़ रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को ट्रॉलर और मछली पकड़ने के गियर के साथ तलाईमन्नार ले जाया गया और बाद में कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *