गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑनर किलिंग के मामले में एक गिरफ्तार

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने बताया कि करैरा थाना क्षेत्र के मछावली गांव में धीरु जाटव ने दो वर्ष पहले गांव के ही सुरेश जाटव की पुत्री छाया जाटव से प्रेम विवाह कर ली थी। इसके बाद वह पत्नी के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहने लगे। इस बीच छाया ने एक बेटी को जन्म दिया।

पति-पत्नी दोनों ने सोचा कि परिवार के लोगों का गुस्सा शांत हो गया होगा। दीपावली पर धीरु शिवपुरी लौट आया। वह अपने एक रिश्तेदारी में अमोलपठा के पारागढ़ गांव में रहने लगा। पुलिस ने बताया कि प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने शनिवार को दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में एक आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *