गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मणिपुर पुलिस ने उग्रवादी को पकड़ा

इंफाल : मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने एमएनपीएफ (मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को कहा कि शनिवार को गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मचुकरिंग जमशिम शिमरे के रूप में की गयी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने घात लगाकर हमला करने में मामले में इस उग्रवादी की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पिछले वर्ष 13 नवंबर को घात लगाकर किये गये हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर शहीद हो गया था। चुराचांदपुर में घात लगाकर किये गये हमले की जांच एनआईए को सौंपी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *