गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली : हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों के अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम 3.35 रुपये टूटकर 203.25 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 3.35 रुपये यानी 1.62 प्रतिशत के नुकसान के साथ 203.25 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,346 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *