भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के सात नए मरीज सामने आए, तो वहीं नौ मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 रह गयी है। राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 07 नए केस आए हैं, वहीं 09 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 64 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।
