शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम ट्रैक्टर ट्रॉली जैतपुर गांव के समीप एक पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और दो किसानों की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मृत्यु हो गयी। मृतकों की पहचान घनश्याम (55), रामदयाल (70) और ट्रैक्टर चालक दीपक सोलंकी (28) के रूप में हुयी है। मृतक ग्राम जैतपुर एवं श्यामपुर के निवासी बताए गए हैं।
दुर्घटना में घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक एवं रामदयाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग नरवर की कृषि मंडी से अपनी फसल बेचकर कल शाम अपने गांव जैतपुर वापस लौट रहे थे, तभी गांव के पास एक पुल पर यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत
