गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होशियारपुर : संतगढ़ पर कब्जे का प्रयास

हथियारों से लैस लोगों का डेरा संतगढ़ पर कब्जे का प्रयास

होशियारपुर : पंजाब में यहां से लगभग 12 किलोमीटर दूर हरखोवाल गांव में शस्त्रों से लैस लगभग 50 लोगों ने निहंगों के वेश में आज तड़के डेरा संतगढ़ पर हमला कर इस पर कब्जा करने का प्रयास किया। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण सुरिंदर पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी तरसेम सिंह और सतवीर सिंह करीब 50 लोगों के साथ दो वाहनों में सुबह डेरा संतगढ़ पहुंचे और डेरे पर हमला कर इस पर कब्जा करने का प्रयास किया।

ये लोग पिस्तौल, भाले तथा तेज धारदार हथियारों से लैस थे। डेरा में घुसने के बाद इन्होंने सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा इसके कार्यालय और अन्य कमरों की तलाशी ली। वहां से फरार होते वक्त वे अल्मारियों में रखी लगभग 20 लाख रुपये की नकदी, स्वर्ण आभूषण और अन्य कीमती सामान और डेरा सम्बंधी दस्तावेज साथ ले गये। वह जाते हुये डेरा के सेवादार और पाठी के मोबाइल फोन, सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकार्डर भी साथ ले गये।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सम्बंध में महतियाना थाने में तरसेम सिंह, सतवीर सिंह के अलावा संतगढ़ के बाबा भगवान सिंह, ईश्वर सिंह, दीदार सिंह तथा अन्य लगभग 40-45 लाेगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किये हैं और इनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *