गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोली चलने से सिपाही की मौत

कोमाराम भीम : तेलंगाना में कोमाराम भीम जिला के कौटाला थाने में मंगलवार को बंदूक की सफाई के दौरान गलती से एक पुलिस कांस्टेबल को गोली लग गयी, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि सिपाही संतरी ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस के मुताबिक गलती से उसकी बंदूक से गोली चल गयी और उसके सिर में लग गई।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिपाही को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनचेरियल जिला के गुडीपेटा गांव की 13वीं बटालियन के सुरा रजनीकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्री रजनीकुमार मंचेरियल जिला के बलेलमपल्ली मंडल के बटवानपल्ली का निवासी थी। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *