गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर को मिली मेडिकल की 265 सीटें

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को 265 मेडिकल सीटें प्रदान की है जिससे राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सरकार ने जम्मू और कश्मीर के कई सरकारी अस्पतालों को डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल की 265 सीटों को मंजूरी दी है।
मंत्रालय के अनुसार प्रथम चरण में राज्य के 20 जिलों में पीजी की 250 सीटें आवंटित की जाएंगी। दूसरे चरण के तहत पीजी की दो और सीटें दी जाएंगी। राज्य में सेवारत स्थानीय डॉक्टरों के पोस्टग्रेजुएट (पीजी) प्रशिक्षण के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी।
सरकार के इस कदम से जम्मू और कश्मीर के लोग लाभान्वित होंगे और डॉक्टरों को भी अपने क्षेत्र में प्रशिक्षित होने का अवसर मिलेगा। इस स्वदेशी चिकित्सा कार्यबल का उपयोग करने से जम्मू और कश्मीर में एक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली का रास्ता खुलेगा। यह प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता में और अधिक बढ़ोतरी करेगा। इसके अलावा विभिन्न मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए केउ सरकार ने जम्मू और कश्मीर स्थित परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इससे केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *