गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेट्रो : रेड लाइन पर 8 कोच

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार से रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत की। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि रेड लाइन पर छह कोच वाली ट्रेन को आठ कोच वाली ट्रेनों में बदलने का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नियमित यात्री सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े। अतिरिक्त कोचों से यात्री वहन क्षमता में बड़ी बढ़ोतरी होगी। यह कार्य वर्ष 2024 तक पूरा किया जाना संभावित है।
रेड लाइन पर इन 39 ट्रेनों में मैसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए 78 अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इन अतिरिक्त कोचों से रेड लाइन (लाइन-1) की यात्री क्षमता में बढ़ोतरी होगी। रेड लाइन के लगभग 34 किलोमीटर लंबे मार्ग का वर्ष 2019 में गाजिबाद में शहीद स्थल न्यू बस अड्डा तक विस्तार किया गया था। इसके दूसरे छोर पर अंतिम स्टेशन रिठाला है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष येलो लाइन (लाइन-2, समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) और ब्लू लाइन (लाइन- 3/4, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली) के शेष छह कोच वाली ट्रेनों के बेड़े में अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *