गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत पेट्रोलियम को 304.17 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली : देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन से एकल आधार पर 25.95 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,28,332.68 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया जबकि एक वर्ष पूर्व समान तिमाही में यह राशि 1,01,889.19 करोड़ रुपये था।
बीपीसीएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसे 304.17 करोड़ रुपए का घाटा हुआ जबकि कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में 2,840.73 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त किया था। वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में परिचालन लाभ (एबिटडा) घटकर 1,991 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो एक वर्ष पूर्व समान तिमाही में 5,655 करोड़ रुपये था।
कंपनी को अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही के लिए राजस्व 2,66,722.28 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह राशि 1,91,577.55 करोड़ रुपए थी। भारत पेट्रोलियम ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में 6,567.22 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 6,033.82 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *