जींद : हरियाणा में जींद जिले में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में आज आग लग गई हालांकि गुरु नानक जयंती का अवकाश होने के कारण बैंक में कोई नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग सूत्रों ने बताया कि आग गांव दनौदा कलां में स्थित बैंक की शाखा में लगी। बैंक से लगे दुकान के मालिक ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि आग बैंक के कंप्यूटरों तथा रिकार्ड तक नहीं पहुंच पाई। बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक ने बताया कि आग कोने में पड़ी रद्दी में लगी थी। आग लगने का वास्तविक कारण नहीं पता पर संभवत: आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
