गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उप राष्ट्रपति ने उत्तराखंड की समृद्धि, प्रगति की कामना की

नई दिल्ली:  उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड राज्य की समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए इसे ‘देवभूमि’ बताया है। श्री धनखड़ ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्य जीव की विविधता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं हैं। उप राष्ट्रपति ने कहा, “ उत्तराखंड राज्य और इसकी जनता की समृद्धि और प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *