गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

असम में लगेंगे 58 लाख स्मार्ट मीटर

गुवाहटी : असम सरकार ने बिजली क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए संशोधित बिजली वितरण क्षेत्र योजना (एपीडीसीएल) के तहत स्मार्ट मीटरों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एपीडीसीएल में पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना के तहत स्मार्ट मीटरिंग लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। परियोजना के तहत 31 मार्च 2025 तक कुल 58 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे।
मंत्रिमंडल ने इस योजना के तहत चल रही तीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए व्यापार विकास कोष (टीडीएफ) से एईजीसीएल के पास उपलब्ध 56.76 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं और बचाई गई निधि के उपयोग को भी मंजूरी दी। परियोजनाओं से दक्षिण सलमारा, बारपेटा और बोंगाईगांव जिलों में लगभग 30 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
राज्य पुलिस को मजबूत करने के लिए सरकार ने पुलिस बटालियनों के भीतर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस कर्मियों को सशक्त बनाने और उन्हे मजबूत करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए 34 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को सभी बटालियनों के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *