गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संजय राउत जेल से बाहर

मुंबई की पीएमलए कोर्ट से मिली जमानत
मुंबई :
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की पीएमलए कोर्ट से 102 दिन बाद जमानत मिल गई है। वह शाम आर्थर रोड जेल से बाहर आए। जेल के बाहर शिवसेना समर्थकों ने नारेबाजी कर और गुलाल उड़ाकर उनका स्वागत किया। राउत की जमानत के फैसले को प्रर्वतन निदेशालय ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस भारती डांगरे इस पर कल सुनवाई करेंगे। कोर्ट ने रिहाई का आदेश तुरंत रोकने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा- सेशन कोर्ट ने फैसला लेने में एक महीना लिया है तो आप हमसे एक दिन में फैसले की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
शाम पांच बजे सेशन कोर्ट से मिले जमानत आदेश की कॉपी लेकर संजय राउत के भाई सुनील राउत और उनकी लीगल टीम आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। उन्होंने कागजी कार्यवाही पूरी कराई। सुनील राउत ने बताया कि संजय की तबीयत ठीक नहीं है। जेल से रिहा होते ही वे शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मिलेंगे और एक-दो जगह जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे।
31 जुलाई को अरेस्ट हुए थे शिवसेना सांसद
ईडी ने राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 9 घंटे पूछताछ की थी। राउत से 28 जून को भी ईडी ने पूछताछ की थी। उनके घर की तलाशी के दौरान ईडी को 11.5 लाख रुपए नकद मिले थे। राउत या उनके परिवार के लोग इन पैसों का सोर्स नहीं बता पाए थे। संजय पर 1,039 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाले का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *