मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में नरमी की बदौलत आज अंंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 45 पैसे मजबूत होकर 81.47 रुपये प्रति डॉलर हो गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिवस रुपया 43 पैसे की तेजी लेकर 81.92 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे की बढ़त लेकर 81.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली की बदौलत 81.23 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट और लिवाली के दबाव में यह 81.62 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में पिछले दिवस के 81.92 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में यह 45 पैसे मजबूत होकर 81.47 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया 45 पैसे मजबूत
