गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुंबई में बढे खसरे के मामले

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में खसरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक उच्च स्तरीय केंद्रीय दल भेजने का निर्णय किया है। मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि विविध विशेषज्ञों का यह दल मुंबई में खसरे के प्रकोप की स्थिति का आकलन करेगा और स्थानीय प्रशासन की स्थिति से निपटने में मदद करेगा।
मुंबई भेजे जाने वाले इस केंद्रीय दल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क्षेत्रीय कार्यालय, पुणे के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस का नेतृत्व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के उप निदेशक डा. अनुभव श्रीवास्तव करेंगे। यह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा और स्थिति से निपटने के तौर तरीकों का सुझाव देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *